रांची : मुख्यमंत्री Hemant Soren ने मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में देश के विभिन्न राज्यों से आए आदिवासी प्रतिनिधियों का स्वागत कर उन्हें संबोधित किया । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा किहमारा आदिवासी समाज एकजुट होकर आगे बढ़े इसके लिए मैं हमेशा आप सभी के साथ हूं। आप सभी का पता और संपर्क नंबर मैं अपने ऑफिस को इकट्ठा करने के लिए निर्देशित कर चुका हूं और जब भी मैं आपके राज्यों में आऊंगा आपसे मुलाकात जरूर करूंगा।नॉर्थ ईस्ट और कुछ राज्यों को छोड़कर देखा जाए तो कहीं कोई आदिवासी मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। हम बनें, तब जाकर हमारे पड़ोसी राज्यों में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाया गया।
आज मेरे लिए अलग अनुभव है। आज देश के विभिन्न राज्यों से आए आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने का सौभाग्य मिला।आदिवासी समाज का अपना बहुत वृहद दस्तावेज नहीं बन पाया है। लेकिन हम प्रकृति के पूजक हैं। हमारा दस्तावेज हमारी प्रकृति ही है। हर किसी को इस प्रकृति को ही नमन करना होता है।देश के हम आदिवासियों को एक साथ मिलकर लड़ना होगा जिससे कि हमारी समस्याएं सिर्फ आवाज बन कर न रह जाए, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति का एजेंडा बन सके।हमें बताना होगा कि हम बिखरे हुए लोग नहीं राष्ट्र-समुदाय हैं और इतिहास के कोने-कोने से निकलकर हमें भविष्य के केंद्र में पहुंचना है।झारखण्ड केवल एक राज्य नहीं, यह पूरे देश के आदिवासी समाज का नेतृत्व करने वाली भूमि है।




