रांची के कचहरी स्थित नवनिर्मित रबींद्र भवन अब आमजनों के लिए पूरी तरह तैयार है। मंत्री सुदिव्य सोनू ने आज नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया.और अधिकारियों के साथ इसके रख-रखाव, संचालन व्यवस्था तथा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं को सुचारू करने हेतु किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा, यह भवन भारत के सबसे बड़े एवं अत्याधुनिक कला केंद्रों में से एक है, जो आने वाले समय में सांस्कृतिक गतिविधियों, कला प्रदर्शनों और विविध मंचीय प्रस्तुतियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।जल्द ही रबींद्र भवन रांची शहर और पूरे झारखण्ड के सांस्कृतिक क्षितिज पर एक नई पहचान स्थापित करेगा।


