धनबाद : दो लोगों की मौत से झरिया में स्थिति तनावपूर्ण,लोगों ने की आगजनी, पुलिस ने की फायरिंग

0

धनबाद: आज धनबाद जिले के झरिया के लोदना क्षेत्र के कुजामा अंतर्गत संचालित एटी देव प्रभा आउटसोर्सिंग परियोजना में ओबी डंपिंग करने के दौरान भारी वाहन हॉलपेक की चपेट में आने से कंपनी के कैंपर वाहन चालक लोदना श्रमिक कल्याण निवासी जया चौहान व इंचार्ज भूली निवासी राजा कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी. जिससे लोगों में आक्रोश फ़ैल गया और लोगों ने हॉलपेक व अन्य वाहन में तोड़फोड़ की साथ ही पोकलेन में आग लगा दी.बताया जा रहा है कि इस दौरान लोदना पुलिस के साथ ग्रामीण की नोंकझोंक भी हो गयी .बात इतनी बढ़ गई कि भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी .माहौल काफी तनावपूर्ण है.ग्रामीणों का कहना है कि आउटसोर्सिंग कंपनी व प्रबंधन ने बस्ती के बीच से भारी वाहन के लिए रास्ता निकाला है.आक्रोशित लोग रास्ता को बंद करने की मांग कर रहे हैं .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here