धनबाद: सीएम सोरेन के निर्देश के बाद गरीब परिवार की मुश्किलें दूर

0
hemant soren

झारखंड: सीएम सोरेन के निर्देश के बाद धनबाद डीसी ने संज्ञान लेते हुए दिवंगत रामप्रसाद महतो के परिवार को राशन पहुंचा दिया है तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई की जा रही। गौरतलब है कि एक्स पर निखिल नामक अकाउंट से मदद की गुहार लगाई गयी थी कि “धनबाद के अंतर्गत तोपचांची प्रखंड निवासी रामप्रसाद महतो जी का अचानक देहांत हो गया है उनका एक भी बेटा नहीं है बहुत ग़रीब परिवार से थे चलने फिरने में भी दिक्कत होता था राशनकार्ड भी है। कृपया उनके दशकर्म भोजकाज में चावल आटा राशन सामग्री की मदद करने की कृपा की जाए।”मामले की सूचना मिलते ही सीएम सोरेन ने तुरंत ऐकशन लिया”@dc_dhanbad कृपया मामले की जांच कर दिवंगत रामप्रसाद महतो जी के परिवार को राशन समेत हर जरूरी योजनाओं से जोड़कर मदद पहुंचाते हुए सूचित करें। मरांग बुरु दिवंगत रामप्रसाद जी की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकसंतप्त परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here