गांडेय विधानसभा क्षेत्र में आज विकास को नई दिशा देते हुए विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने चिकित्सा वाहन सेवा, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र एवं पेयजल परियोजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। आज गाँडेय, गिरीडीह में शंकर नेत्रालय एवं ओल्ड जेवरियंस एलुमनाई ट्रस्ट के सहयोग से 9 दिवसीय निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी शिविर की शुरुआत की गई जहां हज़ारों ज़रूरतमंदों को मुफ़्त जाँच और ऑपरेशन का लाभ मिलेगा।आज गाँडेय में 8 मोबाइल मेडिकल को हरी झंडी दिखा कर गाँडेय विधायक कल्पना सोरेन ने क्षेत्र के लोगों के लिए रवाना किया।विधायक कल्पना सोरेन ने कहा हमारा संकल्प है कि हर गाँव, हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा का लाभ पहुँचे । अब गाँडेय के दूर-दराज़ इलाकों में रहने वाले हमारे भाई बहनों के लिए मेडिकल सुविधा सुलभ होगी।




