धनबाद: सरायढेला के एवीएस प्लाजा में अंकुरम IVF सेंटर का इरफ़ान अंसारी ने किया शुभारंभ

0
Irfan Ansari

झारखण्ड : आज धनबाद के सरायढेला स्थित एवीएस प्लाजा में अंकुरम IVF सेंटर के तीसरी शाखा का दीप प्रज्ज्वलित कर मंत्री इरफ़ान अंसारी ने विधिवत शुभारंभ किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित संस्थान के संचालकों सहित अन्य को संबोधित किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता आलोक दुबे साथ उपस्थित रहे। मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा अंकुरम IVF सेंटर निसंतान दंपत्तियों के लिए वरदान साबित होगा और उन्हें संतान सुख प्राप्त करने में मदद करेगा। अंकुरम IVF सेंटर में उन्नत तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम उपलब्ध है, जो विश्वस्तरीय उपचार प्रदान करेगी। इस सेंटर के खुलने से अब दंपत्तियों को इलाज के लिए दूर दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने शहर में ही बेहतर और किफायती उपचार की सुविधाएँ मिल सकेंगी। इससे झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। इस केंद्र की स्थापना से क्षेत्र में नई उम्मीदें जगी हैं और कई परिवारों के लिए खुशियों के द्वार खुलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here