धनबाद के बीसीसीएल कतरास क्षेत्र अंतर्गत अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग साइट पर हुई भीषण दुर्घटना में छह मजदूरों की असमय मृत्यु हो गई.हादसा तब हुआ जब मां अंबे आउटसोर्सिंग कंपनी की एक सर्विस वैन अचानक जमीन खिसकने के कारण 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर लिखा ”धनबाद के बीसीसीएल कतरास क्षेत्र अंतर्गत अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग साइट पर हुई भीषण दुर्घटना में छह मजदूरों की असमय मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक और दुखद है।@CoalIndiaHQ पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करें तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करे। साथ ही, पीड़ित परिवारों को यथोचित मुआवजा, आश्रितों के रोजगार की व्यवस्था करें।ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें।”




