धनबाद पुलिस की विशेष टीम ने व्यापारियों तथा कारोबारियों से रंगदारी एवं जबरन वसूली करने वाले गिरोह का उद्भेदन करते हुए वारदातों में संलिप्त एक महिला समेत10 आरोपियों को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों के पास से हथियार और एक लाख रुपये भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है की ये सभी फरार धनबाद के वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के सहयोगी हैं। विदेश में जाकर छुप कर बैठे गैंगस्टर प्रिंस को ये पैसा भी भेजते हैं। ये सभी प्रिंस के लिए पैसा वसूलते थे। गिरफ्तार अपराधियों में सद्दाम अंसारी, मो. शाहिद, मो. सद्दाम, खुर्शीद आलम, नरगिश बानो, सराज अंसारी उर्फ छोटू, बाबर अहमद खान, मो. माजिद अंसारी, अमन कुमार व संतोष कुमार गोस्वामी शामिल हैं.



