उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल ने बैंकों से कहा कि योजनाओं की उपलब्धि रिपोर्ट ससमय दे

0

आज लक्षित वित्तीय समावेशन योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। रांची उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में बैठक हुई.

इस बैठक में टारगेटेड फाइनेंशियल इंक्लूजन इंटरवेंशन प्रोग्राम, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, पीएम स्वनिधि योजना, एनयूएलएल और एसएचजी के ऋण के संबंध में चर्चा की गई।

इस दौरान उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल ने बताया कि टारगेटेड फाइनेंसियल इंक्लूजन इंटरवेंशन प्रोग्राम के अंतर्गत पीएमएसबीवाई, पीएमजेजेबीवाई, ए पी वाई और बैंक खाता खोलने के लिए रांची जिला के सभी पंचायत में विशेष कैंप इस माह में लगाए जाएंगे। जिसमें प्रखंड और बैंक के कर्मी उपस्थित रहेंगे। इन कैंप में प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और बैंक खाते खोले जाएंगे।

उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कृषि ऋण माफी के अंतर्गत योग्य सभी ऋण खातों को सरकार के पोर्टल पर अपलोड करने में तेजी लाने और विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लंबित मामलों को निपटाने का निर्देश डीडीसी द्वारा दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने बैंकों से कहा कि वे विभिन्न योजनाओं की उपलब्धि रिपोर्ट समय से भेजें ताकि सरकार के संबंधित पोर्टल पर ससमय अपलोड किया जा सके।

इस बैठक में प्रमुख बैंकों के उप महाप्रबंधक और सहायक महाप्रबंधक के साथ अग्रणी जिला प्रबंधक, नाबार्ड के डीडीएम, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सिटी मैनेजर, रांची नगर निगम और विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।