देवघर :जिले के पालोजोरी प्रखंड अंतर्गत बसाहा पंचायत के पंचायत भवन में रात्रि विश्राम करने के पश्चात डीसी ने अहले सुबह जनता दरबार का आयोजन कर संध्या चौपाल में आए हुए समस्याओं का निराकरण करने के अलावा जनता दरबार के दौरान विभिन्न समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया।साथ ही पंचायत भवन में आयोजित जनता दरबार में लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें मिल रही विभिन्न योजनाओं की वस्तुस्थिति से अवगत हुआ। इसके अलावा बसाहा पंचायत अंतर्गत मनरेगा के अलावा चल रहे विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर वास्तुस्थिति का जायजा लिया। इसके अलावे सिंचाई कूप, नल कूप आदि का निरीक्षण करते हुए बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा फलदार पौधा लगाने की बात कही।साथ ही इस संदर्भ में लोगों को जानकारी देते हुए कहा गया कि इन योजनाओं के माध्यम से हम अधिक से अधिक लोगों को रोजगार दे सकेंगे और जल एवं मृदा संरक्षण के कार्यों से गांव का पानी गांव में और खेत का पानी खेत में हीं रहेगा। इससे हम जिले के प्रत्येक गांव एवं टोला में वर्षा जल का संरक्षण कर भूजल को रिचार्ज करने में सफल हो सकेंगे।



