साहिबगंज : झारखंड में संताल परगना के क्षेत्र में 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी की टीम ने शनिवार और रविवार को दाहू यादव के पिता पशुपति यादव से पूछताछ की।ईडी की तीन सदस्यीय टीम ने शनिवार रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद पशुपति यादव से सेंट्रल जेल में ही छह घंटे तक की पूछताछ की। टीम ने दाहू की संपत्तियों व सहयोगियों के बारे में भी उसके पिता से जानकारी ली। ईडी के अधिकारी रविवार को भी सेंट्रल जेल में पशुपति यादव से पूछताछ की। वहीँ अवैध खनन का आरोपित राजेश यादव उर्फ दाहू यादव फिलहाल फरार है। उसका गिरफ्तारी वारंट जारी है, लेकिन उसका कहीं भी अता- पता नहीं है।



