भारत के पहलवानों की नजरबंदी की झारखण्ड सीएम ने की कड़ी निंदा ,तत्काल रिहाई की मांग

0

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे ओलंपिक मेडल विजेता पहलवानों समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर अलग-अलग स्थानों पर रखा है.जंतर-मंतर पर जिस समय ये कार्रवाई चल रही थी लगभग उसी समय यहां से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नव-निर्मित संसद भवन का उद्घाटन कर रहे थे. मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया ”जिस दिन संसद का नया भवन राष्ट्र को समर्पित किया जा रहा है, भारत के सबसे प्रसिद्ध चैंपियन पहलवानों, हमारे राष्ट्रीय गौरव के साथ इस तरह की क्रूर और शर्मनाक मारपीट को देखना दुखद है।उनका अपराध – शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध के माध्यम से न्याय की मांग करना।मैं उनकी नजरबंदी की कड़ी निंदा करता हूं और उनकी तत्काल रिहाई की मांग करता हूं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here