देवघर: आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज 04 दिसंबर को देवघर प्रखंड के शंकरी पंचायत, मोहनपुर प्रखंड के मेदनीडीह पंचायत, सारवाँ प्रखंड के कुशमाहा पंचायत, देवीपुर प्रखंड के बाघमारी पंचायत, सारठ प्रखंड के सारठ पंचायत, पालोजोरी प्रखंड के सगराजोर पंचायत, मधुपुर प्रखंड के सुग्गापहाड़ी पंचायत, करौं प्रखंड के कसैया पंचायत, मारगोमुण्डा प्रखंड के रामपुर पंचायत में शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।जिले में पंचायत स्तर पर आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से हजारों की संख्या में आमजन विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। डीसी ने सभी से अपील की है कि अपने गांव, पंचायत, वार्ड में जाकर सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य लें।जिले में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आगामी दिनांक 05 दिसंबर और 06 दिसंबर को विभिन्न प्रखंडो के पंचायतों में कैम्प का आयोजन किया जाएगा।



