गुमला : आज घाघरा के चुन्दरी पंचायत में लगे सरकार आपके द्वार शिविर के भ्रमण के क्रम में डीसी ने वहां के सभी स्टॉल्स का निरीक्षण किया,साथ ही वहां आए नागरिकों से मुलाकात की एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।घाघरा के चुन्दरी पंचायत में लगे सरकार आपके द्वार शिविर आएं देवलाल प्रजापति को बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन मिशन के तहत सिंचाई कूप के लिए स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिसके लिए श्री प्रजापति ने सरकार को सहृदय धन्यवाद किया ।घाघरा के चुन्दरी पंचायत में लगे सरकार आपके द्वार शिविर में आई पूजा कुमारी को साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल क्रय करने हेतु 4500 रुपए का चेक प्रदान किया गया।पूजा कहती हैं कि वे इस राशि का उपयोग साइकिल क्रय करने के लिए करेंगी और प्रति दिन विद्यालय जाएंगी।



