देवघर सड़क हा*दसा: मृतक के परिवार को 1-1 लाख ,घायलों को 20-20 हजार रुपये मुआवजा की घोषणा

0
Deoghar road accident

देवघर-बासुकीनाथ मुख्य सड़क पर हुए भीषण सड़क हादसे में 6 कांवरियों के मृत्यु हो गई एवं 19 श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। हादसा आज सुबह लगभग 05:30 बजे हुआ, मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास ट्रक के साथ टक़्कर में कावरियों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।घायल श्रद्धालुओं का इलाज एम्स एवं सदर अस्पताल में हो रहा है।राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मृतक के परिवार को 1-1 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. साथ ही मंदिर प्रबंधन कल्याण कोष से घायलों को 20-20 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गयी है.

हादसे पर सीएम सोरेन ने शोक व्यक्त किया”आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में बस सवार श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है।जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। बाबा बैद्यनाथ दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here