प्रियंका गांधी:गृह मंत्री जी पाक को आपने शरण दी क्यों?आ*तंकी हमारे देश में आकर लोगों को मार डालते हैं

0
priyanka gandhi

लोकसभा में कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी ने कहा पहलगाम हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी की पत्नी ने कहा-”मैंने अपनी दुनिया को अपनी आंखों के सामने खत्म होते देखा, वहां एक सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। मैं ये कह सकती हूं कि सरकार ने हमें वहां अनाथ छोड़ दिया था।”सवाल है कि वहां सिक्योरिटी क्यों नहीं थी, एक भी जवान क्यों नहीं था?क्या सरकार को मालूम नहीं था-वहां हर दिन 1000-1500 पर्यटक जाते हैं,वहां पहुंचने के लिए जंगल के रास्ते से जाना पड़ता है,वहां कोई चिकित्सा का इंतजाम तक नहीं था.लोग वहां इस सरकार के भरोसे गए और सरकार ने उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया।

सदन में मेरी मां के आंसुओं की बात की गई, मैं इसका जवाब देना चाहती हूं।मेरी मां के आंसू तब गिरे, जब उनके पति को आतंकवादियों ने शहीद किया, जब वे सिर्फ 44 साल की थीं।आज मैं इस सदन में खड़ी होकर उन 26 लोगों की बात इसलिए कर रही हूं, क्योंकि मैं उनका दर्द जानती हूं और उसे महसूस करती हूं।

गृह मंत्री जी ने कहा कि पाकिस्तान के पास शरण में आने के बजाए कोई चारा नहीं था।सवाल है- आपने शरण दी क्यों?आतंकी हमारे देश में आकर लोगों को मार डालते हैं और आप उन्हें शरण दे रहे हैं। आपने इस बात का जवाब अपने एक भी भाषण में क्यों नहीं दिया?जैसे ही शरण की बात उठी, गृह मंत्री इतिहास में चले गए। वे नेहरू जी, इंदिरा जी से लेकर मेरी मां के आंसुओं तक पहुंच गए।लेकिन इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि सीजफायर क्यों हुआ, जंग क्यों रुकी?

‘टीआरएफ ने कई आतंकी हमले किए, लेकिन 2023 में उसे आतंकी संगठन घोषित किया गया। एक संगठन इतना बड़ा हमला करता है और सरकार को पता नहीं चला? हमारी एजेंसियां हैं, इनकी जिम्मेदारी कौन लेगा, क्या किसी ने इस्तीफा दिया? खुफिया विभाग गृह मंत्रालय के तहत आता है, क्या गृह मंत्री ने इसकी जिम्मेदारी ली। 11 साल से तो आपकी सरकार है, आपकी कोई जिम्मेदारी है कि नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here