रांची और धनबाद की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद Sanjay Seth को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रांची पुलिस ने एक व्यक्ति को धनबाद से गिरफ्तार किया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है। आरोपी की पहचान हरिहरपुर थाना क्षेत्र के शर्मा कॉलोनी, गोमो निवासी नित्यानंद पाल के रूप में हुई है. धनबाद से रांची ले लाया गया है उससे पूछताछ की जा रही है.




