देवघर: राजकीय श्रावणी मेला को लेकर संथाल परगना आयुक्त की अध्यक्षता में हुई झारखण्ड एवं बिहार इंटर स्टेट को-ओर्डिनेशन की बैठक

0

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला, 2023 के सफल संचालन के लिए सुल्तानगंज से देवघर तक श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधा व सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था मिले तथा दोनों राज्यों के बीच कैसे को-ओर्डिनेशन मजबूत हो, इसके लिए झारखण्ड एवं बिहार इंटर स्टेट को-ओर्डिनेशन की बैठक का आयोजन संथाल परगना आयुक्त श्री लालचन्द डाडेल की अध्यक्षता में आज देवघर परिसदन के सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान मौके पर उपस्थित संथाल परगना प्रमंडल व भागलपुर प्रमंडल के कमिशनर के अलावा बिहार व झारखण्ड के उपायुक्त, पुलिस अधिक्षक एवं आलाधिकारियों का स्वागत किया।इसके अलावे आपसी समन्वय स्थापित कर दोनों राज्यों के अधिकारी कार्य करेंगे। साथ ही दोनों राज्य के अधिकारी वाहट्स एप्प ग्रुप के माध्यम से 24×7 जुड़े रहेंगे । वही वाहन पार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था के साथ सीमावर्ती ईलाकों में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पैट्रोलिंग की व्यवस्था के अलावा असमाजिक तत्वों के अलावा शराब की कालाबजारी व सप्लाई पर विशेष निगरानी रखी जायेगी। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर मेला के दौरान छोटे व बड़े वाहनों के छत पर बैठ कर सफर नही करेंगे। इसके अलावे तम्बाकू मुक्त (नशा मुक्त) मेला क्षेत्र बनाने में सभी का सहयोग आपेक्षित रहेगा। साथ ही इंटर स्टेट को-ओर्डिनेशन की बैठक में अपने-अपने जिलों में बेहतर व सुरक्षित विद्युत व्यवस्था के साथ आपातकालीन टीम चौबीसों घंटे एक्टिव रहेंगी। वही राजकीय श्रावणी मेला, 2023 के दौरान वी0आई0पी0/आउट ऑफ टर्न दर्शण पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here