देवघर : जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में किये जा रहे कार्यों की बिन्दुआर समिक्षा करतें हुए अवैध खनन को रोकने के लिए संबंधित अधिकारी व थाना प्रभारी को साथ में समन्वय स्थापित कर डीसी ने संयुक्त छापेमारी करने का निदेश दिया। साथ ही 16 अक्टुबर से एनजीटी के रोक खत्म होने के बाद बालू खनन से जुड़े मामलों को लेकर खनन पदाधिकारी को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। इसके अलावा अवैध खनन से जुड़े माफिया सक्रिय पाए जाते हैं उन्हें ऑन द स्पॉट वाहन को जब्त करते हुए माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया।



