देवघर:आमजनों को सस्ती दवाई उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र खोलने को लेकर डीसी ने जारी किया निर्देश

0

देवघर : जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी बेहतर बनाने के उदेश्य से बाबा मंदिर, अनुमंडलस्तरीय अस्पताल एवं सीएचसी समीप प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र खोलने को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को डीसी ने आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया है, ताकि आमजनों को महंगी दवाइयों की जगह कम कीमत पर दवाई उपलब्ध कराई जा सके। डीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र के माध्यम से आमजनों को (Generic Medicine) सस्ती दवाइयां पहुंचाई जाती हैं। कई मामलों में तो जेनेरिक दवाएं ब्रांडेड के मुकाबले 10 से 90 फीसदी तक सस्ती होती हैं। गरीब व्यक्ति भी आसानी से अपनी बीमारी का उपचार कम दाम में करा सके। जेनेरिक दवाएं सस्ती होने की सबसे बड़ी वजह से है कि उनका कोई प्रचार नहीं होता है।
इसके अलावा मंगलवार को जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में जिला बाल संरक्षण ईकाई द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए डीसी स्पॉंन्सरशिप योजना के तहत 171 बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। आगे जिला बाल संरक्षण ईकाई द्वारा संचालित चुल्हिया व चरकी पहाड़ी स्थित बालक व बालिका गृह में रह रहे बच्चों एवं बच्चियों को दी जा रही सुविधाओं के अलावा आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति पोषाहार वितरण, बच्चों व महिलाओं को टीकाकरण तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए डीसी ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारीें को कड़े शब्दों में निदेशित किया कि जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए शत प्रतिशत कार्यों का पालन सुनिश्चित करें। साथ ही सीसीआई के बच्चों को कौशल से जुड़े प्रशिक्षण से जोड़ते हुए उन्हें नियोजित करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। इसके अलावा चुल्हिया व चरकी पहाड़ी स्थित केन्द्रोें में रहने वाले बच्चों को कार्यशाला, प्रशिक्षण एवं अन्य फिजिकल एक्टिविटि से जोड़ने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here