गोड्डा: मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत् 15,00,000/ रू के ऋण के आर्थिक सहयोग से फर्नीचर व्यवसाय संचालित कर रहे रंजीत कुमार दास के वर्कशॉप का गोड्डा डीसी द्वारा मंगलवार को निरीक्षण किया गया।डीसी ने कहा राज्य सरकार की उक्त महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से बेरोजगार हुनरमंद युवाओं द्वारा अपने स्वरोजगार को धरातल पर साकार होते देखना काफी प्रेरणादायी एवं प्रोत्साहक लगा।



