पहलवानों के विरोध मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस सभी 7 शिकायतकर्ताओं को सुरक्षा मुहैया करा रही

0

शुक्रवार को महिला पहलवानों द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विरुद्ध यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की है. इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह के अपने पद से इस्तीफा देने का दबाव बढ़ रहा है. रविवार को दिल्ली पुलिस ने बताया कि WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस सभी 7 शिकायतकर्ताओं को सुरक्षा मुहैया करा रही है। पुलिस ने उनके बयान दर्ज करने के संबंध में भी उनसे संपर्क किया है। बयान जल्द दर्ज किए जाने की संभावना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here