‘द वायर’ के संस्थापक सिद्धार्थ वरदराजन और संस्थापक संपादक एमके वेणु के आवासों पर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की तलाशी चल रही है।BJP के अमित मालवीय की शिकायत पर ‘द वायर’ के खिलाफ FIR दर्ज हुई जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी प्रतिष्ठा खराब करने के लिए जाली दस्तावेज दिखाए गए।”बता दें कि इस शिकायत में ‘द वायर’ के संस्थापक सिद्धार्थ वरदराजन, संस्थापक संपादक सिद्धार्थ भाटिया व एमके वेणु और डिप्टी एडिटर और एग्जीक्यूटिव न्यूज प्रोड्यूसर जाह्नवी सेन का नाम शामिल है।



