सुपर ओवर में जीता दिल्ली कैपिटल्स

0

IPLइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के दूसरे दिन रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया ।दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब को सुपर ओवर में हरा दिया। पंजाब को आखिरी गेंद पर एक रन बनाना था, लेकिन पंजाब नहीं बना सकी और मैच सुपर ओवर में चला गया। सुपर ओवर में पंजाब की टीम महज दो ही रन बना सकी और दिल्ली ने तीन रन बनाकरा मैच जीत लिया। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 158 रनों का लक्ष्य रखा है। दिल्ली ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 157 रन बनाए हैं। मार्कस स्टोयनिस ने 21 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों के साथ 53 रनों की शानदार पारी खेली। मैच के आखिरी ओवर में 30 रन बने ।ranjana pandey