महुदा थाना क्षेत्र के नावागढ़ मोदक टोला में गुरुवार की सुबह कमरे में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। युवक अपने साले की शादी में ससुराल आया था। वो बुधवार की रात बारात भी नहीं गया और सुबह उसकी लाश मिली। घटना के बाद से शादी के घर में मातम छा गया। इधर, युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।युवक की पहचान मुकेश सिंह मोदक (23) के रूप में की गई। मुकेश पुरुलिया के चाकलतोड़ का रहने वाला था। साले की शादी में ससुराल आया था। युवक के परिजनों के अनुसार, उसने बुधवार की रात अपने भाई को फोन किया और बताया कि उसके साथ किसी ने मारपीट की है। जल्दी मोदक टोला आओ। पर भाई रात होने की वजह से नहीं आ सका। सुबह आने पर मुकेश का शव मिला।ranjana



