रांची: झारखंड हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश एम.एस.रामचंद्र राव को त्रिपुरा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है. वहीं हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस तारलोक सिंह चौहान को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है.





