अर्जुन कपूर फिल्म ‘कुत्ते’ (Kutte Movie) पर संकट,फिल्म रिलीज 13 जनवरी

0

जोधपुर: बॉलीवुड फिल्म ‘कुत्ते’ (Kutte Movie) पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. फिल्म की रिलीज से पहले राजस्थान हाईकोर्ट में इस पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की गई है. निर्देशक विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसी महीने रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म मल्टी स्टारर है। इसमें अर्जुन कपूर, तब्बू और नसीरुद्दीन शाह जैसे ऐक्टर्स ने काम किया है। फिल्म पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका में पुलिस की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया है। याचिका में कहा गया है कि पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के आचरण को ‘कुत्ते’ नाम से दर्शाने की बात कही गई है।याचिकाकर्ता ने इस फ़िल्म के माध्यम से पुलिस की छवि खराब करने का आरोप लगाया है।
फिल्म रिलीज 13 को, कोर्ट में सुनवाई 12 को
राजस्थान हाई कोर्ट में दायर याचिका में पुलिस समुदाय के ‘गरिमा से जीने के अधिकार’ का उल्लंघन किया गया है. याचिका पर 12 जनवरी को हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में सुनवाई होगी। आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की यह फिल्म ‘कुत्ते’ 13 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। ‘कुत्ते’ (Kutte Movie) को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है।बता दें कि ‘लव फिल्म्स’ और ‘विशाल भारद्वाज फिल्म्स’ के बैनर तले बनी इस फिल्म में अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। वहीं इस फिल्म में तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. उनके साथ कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शार्दुल भारद्वाज भी अभिनय कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े : ऑस्कर की ‘रिमाइंडर’ सूची में कई भारतीय फिल्मों ने बनाई जगह

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here