रांची: आज झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी के कोर्ट में कारोबारी और सीएम हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश (Prem Prakash) की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट द्वारा फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। इस दौरान ईडी की ओर से जवाब दाखिल किया गया।बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में प्रेम प्रकाश (Prem Prakash) को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। ईडी को छापेमारी के दौरान रांची के हरमू स्थित प्रेम प्रकाश के मकान से दो एके-47 राइफल, मैगजीन और 60 गोलियां मिलने के बाद प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया था।
इसे भी पढ़े : सीएम ने हमीन कर बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप का उद्घाटन किया



