बाइक पर सवार अपराधियों ने सब्जी तोड़ रहे किसान पर चलाई 3 गोली

0
firing

रांची: रविवार को जिले के पिस्का नगड़ी थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग में एक किसान राजकुमार महतो घायल हो गए जिसके बाद उनको इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है. अपराधियों ने किसान पर तीन गोली चलाई, जिसमें से एक गोली किसान राजकुमार महतो के पेट में लगी है. रिम्स में किसान राजकुमार महतो की स्थिति गंभीर बनी हुई है.घटना को अंजाम तब दिया गया जब किसान राजकुमार महतो रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपनी खेत में सब्जी तोड़ रहे थे. इसी दौरान दो बाइक पर सवार करीब 3 की संख्या में आए अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दी और फरार हो गए . पुलिस अपराधियों की तलाश जुटी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here