धनबाद में हत्या, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने जैसे अपराधों पर लगेगा अंकुश ,गैंगस्टर अमन सिंह गैंग के 9 सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

0

धनबाद पुलिस की विशेष टीम ने हत्या,फायरिंग,रंगदारी एवं हत्या के प्रयास मामलों के कई कांडों में संलिप्त संगठित आपराधिक गिरोह के 9 आरोपियों को हथियार/गोली के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।इनमें उत्तर प्रदेश का कुख्यात शूटर आजमगढ़ के वैभव यादव उर्फ राहुल सिंहभी शामिल हैं। एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी किसी न किसी रूप से अमन सिंह से जुड़े हैं. वैभव यादव, आशीष शुक्ला, दिनेश कुमार गौड़ और सलिनी सिंह को बरवाअड्डा थाना के फुफवाडीह मोड़ स्थित बीएमडब्ल्यू पेट्रोल पंप के समीप से गिरफ्तार किया गया है. उनकी निशानदेही पर शेष अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वैभव यादव, आशीष शुक्ला, दिनेश कुमार गौड़ और बाबू सिंह उर्फ आशुतोष आनंद सभी शूटर हैं. अन्य लोग घटना को अंजाम देने में उनका सहयोग करते थे.पिछले डेढ़ वर्ष में धनबाद में जितने भी बड़े अपराध हुए हैं, उन्हीं लोगों का हाथ है. धनबाद में हत्या, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने जैसे अपराधों पर अंकुश लगेगा.बोकारो के हरला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार महिला अपराधी सलोनी कुमारी उर्फ सानू सिंह अमन सिंह को रंगदारी व अन्य तरह से मिले पैसों को ठिकाने लगाती थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here