नई दिल्ली : भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) के पिता का शुक्रवार को निधन हो गया. सिराज फिलहाल टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं और उन्होंने मुश्किल घड़ी के बीच टीम के साथ बने रहने का फैसला किया है. BCCI की ओर से सिराज के बारे में यह जानकारी उपलब्ध करवाई गई है. BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने त्रासदी की इस घड़ी में जीवटता और मजबूत मानसिकता दिखाने के लिए हैदराबाद के इस तेज गेंदबाज की सराहना की
BCCI ने बताया कि बोर्ड ने उनसे चर्चा कर स्वदेश वापस लौटने का प्रस्ताव दिया था लेकिन सिराज ने इस प्रस्ताव को ठुकरा आस्ट्रेलिया में रहने का ही फैसला किया है. BCCI ने बयान में कहा, “भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शक्रवार को अपने पिता को खो दिया. BCCI ने सिराज के साथ बात की और उन्हें स्वदेश जा दुख के समय में अपने परिवार के साथ रहने का प्रस्ताव दिया.”सिराज रणजी ट्राफी में हैदराबाद के लिए 41 विकेट चटकाकर सुर्खियों में आये थे. इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग की टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने इस अनकैप्ड खिलाड़ी खिलाड़ी को 2.6 करोड़ की बोली के साथ टीम में शामिल किया था.ranjana


