रांची: सीपीआई माओवादी संगठन ने 16 से 22 दिसंबर तक भारत बंद का ऐलान किया है.भारत बंद का ऐलान सीपीआई माओवादियों की सेंट्रल कमेटी के प्रवक्ता अभय ने किया है.प्रवक्ता अभय के मुताबिक नक्सली 16 से 22 दिसंबर तक देशव्यापी प्रचार अभियान चलाएंगे और 22 दिसंबर को भारत बंद को सफल बनाएंगे.हालांकि दूध, एंबुलेंस जैसी सभी आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है.सीपीआई माओवादियों की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है कि नक्सल मुक्त झारखंड के नाम पर झारखंड पुलिस केंद्रीय बलों के साथ मिलकर आदिवासी बहुल इलाकों में अत्याचार कर रही है.अगस्त 2022 से लेकर अब तक लगातार लाल दस्ते पर बर्बर हमले किए जा रहे हैं. इन हमलों में हमारे साथी पकड़े जा रहे हैं और मारे जा रहे हैं.भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति क्रांतिकारी आंदोलन और क्रांतिकारी जनता के उन्मूलन के लिए काम करती है।ऐसे में पुलिस के नाजायज हमले के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है. अभय के मुताबिक 16 नवंबर से 22 दिसंबर तक देशव्यापी प्रचार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है.प्रचार अभियान के बाद संगठन ने निर्णय लिया है कि 22 दिसंबर को पूरा भारत बंद रहेगा.संगठन ने बंद को सफल बनाने के लिए बुद्धिजीवियों और मानवाधिकार संगठनों से मदद मांगी है.



