आज वामदलों सीपीआई माकपा, भाकपा माले मासस और राजद की संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक को सीपीआई राज्य कार्यालय में कॉमरेड भुनेश्वर प्रसाद मेहता की अध्यक्षता में हुई, जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 26 मार्च को आहूत भारत बंद को समर्थन देने का फैसला लिया गया. इस दिन वाम दलों व राजद के कार्यकर्ता व नेता भारत बंद को सफल बनाने के लिए किसान संगठनों के साथ सड़क पर उतरेंगे। इस बैठक के माध्यम से राज्य के वामदलों और राजद ने झामुमो एवं कांग्रेस के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों व बुद्धिजीवियों से भी बंद का समर्थन करने की अपील की है ।
इस बैठक में भारत बंद की तैयारी के लिए 20 मार्च तक सभी जिलों में वामदलों राजद व अन्य विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक करेंगे। 23 मार्च को संयुक्त रूप से शहीद भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया जायेगा। 24 और 25 मार्च को राजधानी रांची सहित विभिन्न शहरों में माइक प्रचार व नुक्कड़ सभाएं करने और 25 मार्च की शाम को राज्य भर में मशाल जुलूस निकालने का भी निर्णय लिया गया. इस मौके पर भाकपा माले के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद और मोहन दत्ता, माकपा के प्रफुल्ल लिंडा और सुखनाथ लोहरा , भाकपा के राज्य सचिव भुनेश्वर प्रसाद मेहता और अजय कुमार सिंह, मासस के सुशांतो मुखर्जी और राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव सहित अन्य उपस्थित थे।



