कोडरमा में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक दिन में 21 पाजिटिव केस मिलने से हड़कंप मचा

0

 जिले में मंगलवार को कोरोना के 21 नए मरीज पाए गये हैं. कुल 65 लोगों की हुई जांच में 21 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है. अब जिले में एक्टिव केस की संख्या भी 56 हो गयी है. जिले में सोमवार को एक जबकि रविवार को 8 मरीज मिले थे. वहीं शनिवार को आयी रिपोर्ट में सदर अस्पताल में हुए जांच में पति पत्नी समेत 8 लोग कोरोना से संक्रमित मिले थे. उसके पहले लगातार दो दिनों में भी 6 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए थे.

सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद का भी मानना है कि जिले में कोरोना का केस जिस रफ्तार से बढ़ रहा है, उससे प्रतीत होता है कि आनेवाले दिनों में स्थिति विस्फोटक हो सकती है. आज के मरीजों की संख्या के बाद कोडरमा जिले में फिलहाल 56 सक्रिय केस हैं. इसमें से कुछ होम आइसोलेशन में हैं जबकि अन्य कोविड केयर सेंटर डोमचांच में इलाजरत हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here