रांची : कल 6 मई को आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली को लेकर आज झारखंड की पावन भूमि पर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी K. Raju एवं CWC सदस्य Gurdeep Sappal का इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा रांची एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। जिसके बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी K. Raju ने पुराना विधानसभा मैदान, धुर्वा में प्रस्तावित कार्यक्रम के सभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा मंत्री इरफ़ान अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ लिया। कांग्रेस ने अपील करते हुए कहा है कि झारखंड की धरती पर होने वाली “संविधान बचाओ रैली” एतिहासिक होने जा रही है। आप सभी संविधान को सुरक्षित रखने की इस मुहिम का हिस्सा बने और इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सफल बनाएं।




