कांग्रेस प्रभारी के.राजू पहुंचे रांची,मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया स्वागत

0
Shilpi Neha Tirkey

रांची : आज मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी के.राजू और गुरदीप सिंह सप्पल का स्वागत किया. बता दें कि कांग्रेस प्रभारी के.राजू रांची के पुराना विधानसभा मैदान में 6 मई को संविधान बचाओ रैली में शामिल होंगे। प्रदेश प्रभारी के राजू पांच मई को छह दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे.प्रदेश प्रभारी आज रांची में आयोजित संविधान बचाओ रैली की तैयारियों की समीक्षा करेंगे.इस रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इनके साथ संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और एआईसीसी महासचिव व जम्मू-कश्मीर प्रभारी नासिर हुसैन भी मौजूद रहेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here