पाकिस्तानियों भारत छोड़ो के नारे के साथ झारखंड के सभी जिलों में भाजपा का विशाल आक्रोश प्रदर्शन

0
babulal marandi

रांची: 5 मई 2025 को भाजपा द्वारा झारखंड के सभी जिलों में विशाल आक्रोश प्रदर्शन किया गया।पाकिस्तानियों भारत छोड़ो के नारे के साथ आज भाजपा रांची जिला के द्वारा आयोजित आक्रोश प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपाई शामिल हुए।भाजपा का कहना है कि ये पाकिस्तान की लगातार आ’तंकी गतिविधियों और पहलगाम में किए गए हिंदू नरसंहार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन है। मरांडी ने कहा “पाकिस्तान प्रायोजित आ’तंकवाद अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आतंक के सरपरस्त पाकिस्तान के किसी भी नागरिक के लिए हमारे देश की इस पवित्र भूमि में कोई जगह नहीं है। उन्हें बोरिया-बिस्तर समेटकर यहां से जाना ही होगा। भारत की आस्था, संस्कृति और अखंडता पर सुनियोजित प्रहार करने वाले आ’तंकियों को ऐसा जवाब दिया जाएगा, जिसकी वो कल्पना भी नहीं कर सकते।”इस दौरान निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडे, द्वय उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय व श्रीमती आरती कुजूर, महामंत्री मनोज सिंह, द्वय विधायक सीपी सिंह और नवीन जयसवाल सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here