कांग्रेस: नाबालिग लड़की का यौ*न उत्पी*ड़न…मोदी के चहेते मंत्री कहता फिरता बाप मंत्री है कोई छू भी नहीं सकता

0
pm modi

हैदराबाद: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बांदी संजय कुमार के बेटे साई भागीरथ के खिलाफ हैदराबाद के पेटबशीरबाद थाने में POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि साई भागीरथ ने 31 दिसंबर को हैदराबाद के मोइनाबाद स्थित एक फार्महाउस में उसे जबरन शराब पिलाई और उसका यौन उत्पीड़न किया।पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे मारपीट की और अपने रसूख का डर दिखाकर मुंह बंद रखने की धमकी दी।साई भागीरथ पर लड़की के माता-पिता को भी धमकाने का आरोप लगाया गया है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में POCSO के तहत केस दर्ज किया है।

कांग्रेस ने मामले पर प्रतिक्रिया दी ”मोदी के चहेते मंत्री बांदी संजय कुमार के लफंगे बेटे भागीरथ ने एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया है।लड़की ने बताया कि भागीरथ ने एक फार्महाउस पर पहले उसे जबरन शराब पिलाई, फिर यौन उत्पीड़न किया।जब लड़की ने विरोध किया तो भागीरथ ने धौंस दिखाते हुए उसे धमकाया, मारपीट की और मुंह बंद रखने की धमकी दी। इतना ही नहीं- BJP नेता के बेटे ने लड़की के माता-पिता को भी धमकाया। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में POCSO के तहत केस दर्ज किया है।बांदी संजय का बेटा इससे पहले भी कई कांड कर चुका है, जैसे:लोगों को डराना-धमकाना लड़कियों से छेड़छाड़ करना,यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ मारपीट”

कांग्रेस ने आगे लिखा ”मोदी के चहेते मंत्री संजय कुमार का बेटा भागीरथ कहता फिरता है कि उसका बाप मंत्री है, इसलिए कोई उसे छू भी नहीं सकता।दरअसल, भागीरथ का चरित्र ही BJP का ‘चाल-चरित्र-चेहरा’ है। जहां सत्ता के नशे में चूर BJP के लोग हर गलत काम कर रहे हैं।गुंडई करना, उगाही करना, महिलाओं की आबरू पर हाथ डालना ही इनकी पहचान है।नरेंद्र मोदी ने कड़ी मेहनत से ऐसे चरित्रहीन लोगों की टोली बनाई है, जिनपर उन्हें बहुत गर्व है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here