बुधवार दोपहर में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दमन थाम लिया . कुछ ही घंटे बाद संजय निरुपम को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया . गुरुवार सुबह पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भी अचानक कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है. माना जा रहा है चुनाव के बीच इनके जाने से कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है. ये तीनों नेता हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान में बड़े चेहरे माने जाते हैं. मालूम हो की आज गौरव वल्लभ ने आज इस्तीफ़े सौपते हुए कहा है कि, “पार्टी नए भारत की आकांक्षा को बिल्कुल नहीं समझ पा रही है.जिससे मेरे जैसा कार्यकर्ता हतोत्साहित महसूस कर रहा है. मैं राम मंदिर पर पार्टी के स्टैंड से क्षुब्ध हूं. मैं कर्म से हिंदू हूं. मैं सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता.पार्टी और गठबंधन के कई लोग सनातन विरोधी नारे लगाते हैं और पार्टी का उस पर चुप रहना उसे मौन स्वीकृति देने जैसा है.”



