चुनाव से पहले झारखण्ड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कोलकाता जा रही बस से 1.10 करोड़ कैश बरामद

0

झारखण्ड: कैश को लेकर एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली गुप्त सूचना के बाद गिरिडीह में बुधवार देर रात तलाशी अभियान के दौरान जिला प्रशासन और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। जब्त की गई 1.09 करोड़ रुपये की राशि बिहार से कोलकाता जा रही महारानी बस की तलाशी के दौरान ये राशि पकड़ी गई।बस को चेक कर 3 लोगों को पकड़ा था जिसमें 2 व्यक्ति के पास से करीब 67 लाख रुपये एवं 1 युवक के पास से करीब 42.5 लाख रुपये बरामद किया गया. तीनों से पूछताछ की जा रही है.बता दें की लोकसभा चुनाव को लेकर देश में लागू आदर्श आचार संहिता के कारण 50 हजार रुपये से ज्यादा कैश लेने जाने के लिए अनुमति जरूरी होती है।ऐसे में एसटीएफ और जिला प्रशासन की साझा टीम द्वारा की गई कार्रवाई बड़ी सफलता मानी जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here