झारखंड : 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान रामदास सोरेन झामुमो के जिलाध्यक्ष थे और दिनेश कुमार भाजपा के जिला अध्यक्ष थे। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सरकारी खंभे और सरकारी भवनों पर पार्टी का झंडा और बैनर लगाने को लेकर मामला दर्ज किया गया था। मामले में पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में फैसला सुनाते हुए चाईबासा स्थित MP-MLA विशेष न्यायालय ने पांच साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षात्कार मंत्री रामदास सोरेन और जमशेदपुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार और झारखंड के शिक्षा मंत्री सह पूर्व को बरी कर दिया है।