हजारीबाग: आज डीसी नैन्सी सहाय ने बड़कागांव प्रखंड का दौरा कर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी,रोकड़ पंजी,म्यूटेशन,भू लगान,परिशोधन पोर्टल में आए शिकायतों के निष्पादन,आवंटन पंजी आदि का निरीक्षण की एवं कार्यप्रणाली में गुणात्मक सुधार लाने का निर्देश दिया।




