जमशेदपुर: जंगल बचाओ अभियान के अग्रणी नेता सबुआ हांसदा का शहादत दिवस 12 सितंबर को चाकुलिया के केरूकोचा हाट मैदान में मनाया जायेगा.इसकी तैयारी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं. शहादत दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत पार्टी विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने अधिकारियों के साथ केरूकोचा हाट मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. अधिकारी शहीद साबुआ हांसदा के गांव बामनडीह भी गये और स्थिति का निरीक्षण किया.उप विकास आयुक्त ने बहरागोड़ा प्रखंड के बांसदा जाकर गलवान घाटी में शहीद हुए शहीद गणेश हांसदा की प्रतिमा का भी जायजा लिया.केरूकोचा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शहीद गणेश हांसदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे.



