पाकुड़: 25 नवम्बर को पाकुड़ जिला के बाजार समिति में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। इसी को लेकर आज पाकुड़ डीसी ने प्रेसवार्ता कर किए जा रहें तैयारी की विस्तार से जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी। इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीसी ने बाजार समिति में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। बाजार समिति में उपलब्ध सुविधाओं एवं मैदान को कार्यक्रम के लिए तैयार करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।पाकुड़ डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल के मुताबिक, सीएम 24 नवंबर को हेलीकॉप्टर से पाकुड़ आएंगे और परिसदन में रात्रि विश्राम करेंगे.25 नवंबर को मुख्यमंत्री सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में सीएम 250 से 300 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण, योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 25 नवंबर को पाकुड़ में 300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. परिसंपत्तियों का वितरण भी करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री पावर सब स्टेशन, एडवांस डेंटल ओपीडी, सड़क, आवासीय उच्च विद्यालय, बैडमिंटन कोर्ट और मॉड्यूल ओटी का उद्घाटन करेंगे.इसके अलावा,जिले के स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं, स्मार्ट क्लास, मॉडल आंगनबाडी केंद्र, सड़क मरम्मत कार्य, अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए क्वार्टरों का निर्माण, शेड निर्माण, गार्डवाल, पीसीसी पथ, स्कूलों में बाउंड्री निर्माण व डिग्री कॉलेज का शिलान्यास किया जायेगा.



