साहेबगंज के बरहेट में सीएम ने की आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत

0

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन साहेबगंज के बरहेट में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने ₹62 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन एवं ₹150 करोड़ की 145 योजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम ने कहा आज बरहेट से आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। सभी से अपील है आपके क्षेत्र में लगने वाले शिविरों पर पहुंचकर राज्य सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य लें।इस तरह के शिविर का आयोजन इससे पहले भी वर्ष 2021 और 2022 में किया गया था। इन शिविरों से करीब 80 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। वर्ष 2023 में एक बार फिर आपको योजनाओं से जोड़ने का कार्य शुरू किया जा रहा है। मुझे भरोसा है कि यह चरण भी सफल रहेगा.इस बार आवेदन का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इस रजिस्ट्रेशन का नंबर होगा। आवेदन की स्थिति क्या है, इसकी जानकारी मोबाइल में प्राप्त होगी। आपके आवेदन को कोई फाड़ कर नहीं फेंक सकता। इसकी लगातार समीक्षा की जाएगी। एक-एक व्यक्ति की समस्या का समाधान किया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here