22 जून को नव नियुक्त पंचायत सचिव के लिए नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे सीएम, सम्बन्ध में सभी डीसी को जारी किया गया निर्देश

0

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पंचायती राज विभाग के नव नियुक्त पंचायत सचिव के लिए नियुक्ति पत्र वितरण किया जाना है। कार्यक्रम का आयोजन 22 जून को राँची में किया जा रहा है। पंचायत सचिव पद पर अनुशंसित अभ्यर्थियों की नियुक्ति हेतु अनुशंसित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री के स्तर से नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम दिनांक 22.06.2023 को रांची में निर्धारित है। सुलभ प्रसंग हेतु प्रासंगिक पत्र की प्रति संलग्न है।सरकार के प्रधान सचिव राजीव अरूण एक्का ने राज्य के सभी डीसी से अनुरोध है कि उक्त कार्यक्रम में अपने जिला के लिए पंचायत सचिव पद हेतु अनुशंसित अभ्यर्थियों की नियुक्ति संबंधी आवश्यक तैयारी पूर्ण करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले प्रतिभागियों की सूची एवं नियुक्ति पत्र की प्रति विभाग को दिनांक 15.06.2023 तक विभाग को उपलब्ध करायी जाय । अभ्यर्थियों को दिए जाने वाले नियुक्ति पत्र का उदाहरण प्रारूप पत्र के साथ संलग्न कर प्रेषित किया जा रहा है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here