Ranchi:आज सीएम हेमंत सोरेन रांची में आगामी महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी अनावरण और मस्कट (शुभंकर) – जूही के लॉन्चिंग कार्यक्रम में शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी -2023 के इवेंट मस्कट “जूही” और ट्रॉफी का अनावरण किया। 27 अक्टूबर से 05 नवंबर तक चैंपियनशिप का आयोजन Ranchi में होगा।मौके पर सीएम ने कहा देश में पहली बार यह चैंपियंस ट्रॉफी हो रही है जिसका ऐतिहासिक आयोजन झारखण्ड में होने वाला है। इस ऐतिहासिक अवसर का गवाह बनने के लिए झारखण्ड राज्य में आप सभी सादर आमंत्रित है। सभी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।इस आयोजन में किसी तरह की कमी नहीं रहेगी। चैंपियन ट्रॉफी में सरकारी व्यवस्था का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आयोजन से राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन भी मिलेगा। सरकार ने खेल को महत्वपूर्ण कंपोनेंट के रूप में देखा है। हमारा लक्ष्य है कि देश में तैयार होने वाली सभी टीम में झारखण्ड के खिलाड़ी हमेशा शामिल हों। महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी से शुरुआत हो रही है। झारखण्ड में अन्य खेल का भी आयोजन हो, इसका प्रयास होगा।



