रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रूहानी मर्कज के अध्यक्ष-सह-पूर्व विधायक हसन रिजवी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को उन्होंने अवगत कराया की रूहानी मर्कज (आध्यात्मिक केंद्र) जमशेदपुर की ओर से आगामी 11 अगस्त 2024 को राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए दरगाह अजमेर शरीफ में चादरपोशी और दुआएं-ए-खास का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अजमेर शरीफ भेजी जाने वाली चादर-ए-मुबारक का अनावरण किया। मौके पर मुख्यमंत्री को उन्होंने अजमेर शरीफ की टोपी तथा साफा पहनाकर सम्मानित किया।




