झारखंड के नए राज्यपाल संतोष गंगवार आज (30 july) को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने उनका स्वागत किया.एयरपोर्ट पर नए राज्यपाल के स्वागत के लिए विधायक कल्पना सोरेन, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री इरफान अंसारी अन्य अधिकारी उनका स्वागत करने के लिए गए हुए थे.नए राज्यपाल संतोष गंगवार बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से निकल कर सीधे राजभवन गए.वहा भी उनका स्वागत किया गया.और कल 31 जुलाई को राजभवन में ही संतोष गंगवार राज्यपाल का शपथ लेंगे और अपना राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे।जैसा की पता है संतोष गंगवार बरेली से आठ बार सांसद रह चुके है.शनिवार की रात झारखंड का राज्यपाल संतोष गंगवार को बनाने के लिए राष्ट्पति द्रोपती मुर्मू ने ऐलान किया था




