Jharkhand : आज राजखरसावां-बडाबांबो स्टेशन के बीच 12810 हावड़ा-मुंबई मेल दुर्घटना स्थल पर संचालित राहत कार्यों का जायजा लेने के उपरांत पुलिस अधीक्षक संग चाईबासा डीसी ने चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल पहुंचकर घायल यात्रियों से मुलाकात की और चिकित्सक की मौजूदगी में उनका हलचाल जाना। वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि आज हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस दुर्घटना में सभी मृतकों के परिजनों को झारखंड सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपये एवं सभी घायलों को 50-50 हज़ार रुपये की सहायता दी जाएगी।




